Gujarat: अमरेली में बड़ा हादसा, बेकाबू क्रेन झुग्गियों में घुसी, 2 बच्चों समेत 8 की मौत, सीएम विजय रूपाणी ने कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
गुजरात के अमरेली जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी बताये जा रहे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जिले के एक गांव में बेकाबू क्रेन झोपड़ी में घुस गया. जिसकी चपेट में आने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के अमरेली (Amreli) जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी बताये जा रहे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जिले के एक गांव में बेकाबू क्रेन झोपड़ी में घुस गया. जिसकी चपेट में आने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है. मृतकों और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है. Bus Accident: यूपी के ईस्टर्न पेरिफेरल पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 19 जख्मी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमरेली जिले के सावरकुंडला के बधादा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं. हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद मुहैया कराने के सभी निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं. राज्य सरकार दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी. कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है.
કલેકટર અમરેલીને સમગ્ર ઘટનાની તાત્કાલિક તપાસ કરી અહેવાલ મોકલવાનો આદેશ કર્યો છે. પ્રભુ મૃતકોના આત્માને સદ્ગતિ અર્પે અને પરિવારને આ દુ:ખ સહન કરવાની શક્તિ બક્ષે એ જ પ્રાર્થના.
ૐ શાંતિ...
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) August 9, 2021
स्थानीय पुलिस ने बताया कि बधादा गांव में देर रात करीब ढाई बजे क्रेन के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई. हादसे के समय झोपड़ी में मौजूद सभी लोग सो रहे थे.
5 पुरुष, 3 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं। इसमें एक ही परिवार के 4 लोग हैं और दूसरे उनके रिश्तेदार हैं। मृतकोंऔर घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम चल रहा है। क्रेन चालक को पकड़ लिया गया है और FIR दर्ज़ की गई है: डिप्टी एसपी (सावरकुंडला) https://t.co/n0yHZs7PqJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2021
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों में 5 पुरुष और 3 महिला शामिल है. इसमें एक ही परिवार के 4 लोग हैं और दूसरे उनके रिश्तेदार हैं. क्रेन चालक को पकड़ लिया गया है और केस दर्ज़ की गई है.
अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं. बधादा गांव में हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. वाहन चलाते समय झपकी आने से क्रेन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और क्रेन सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2021 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

