गोरखपुर: नगर निगम के JE का विदाई समारोह, बार-बालाओं के साथ खुद भी गानों की धुन पर थिरके; वीडियो वायरल
गोरखपुर में नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) राजकुमार की रिटायरमेंट पार्टी विवादों में घिर गई है. यह भव्य समारोह 31 अक्टूबर को गुलरिहा इलाके के एक होटल में आयोजित किया गया था. पार्टी के दौरान बार बालाओं के डांस और नोटों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया
Municipal JE Farewell Party Video: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) राजकुमार की रिटायरमेंट के अवसर पर जिले में एक पार्टी का आयोजन किया गया था, यह समारोह 31 अक्टूबर को गुलरिहा इलाके के एक होटल में आयोजित किया गया, पार्टी के दौरान बार बालाओं का डांस और नोटों की बारिश हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया.
JE के विदाई समारोह में बार बालाओं ने लगाए ठुमके
सूत्रों के अनुसार, समारोह का आयोजन शहर के एक बड़े होटल में किया गया था और इसके लिए विशेष कार्ड भी छपवाए गए थे, इस पार्टी में बार बालाओं के डांस की विशेष व्यवस्था की गई थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर चमकती लाइटों और फिल्मी गानों की धुन पर बार बालाएं जमकर ठुमके लगा रही हैं, जबकि JE राजकुमार सूट-बूट पहनकर उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़े: VIDEO: भोपाल में शिव बारात के दौरान फैलाई अश्लीलता, छोटे कपड़ो में बार बालाओं को नचवाया, वीडियो देखकर लोगों का फुटा गुस्सा
JE भी बार बालों के साथ लगाए ठुमके
गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं
➡लोगों ने भी बार बालाओं पर जमकर उड़ाए नोट
➡राजकुमार ने खुद बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए
➡गुलहरिया के होटल में था पार्टी का आयोजन
#Gorakhpur #Retirement @Dm_Gorakhpur pic.twitter.com/K0wey2EWN6
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 2, 2025
वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह कार्यक्रम JE राजकुमार ने खुद आयोजित किया था, या किसी और ने? यदि कार्यक्रम किसी और ने आयोजित किया था, तो इतनी बड़ी राशि कहाँ से आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

