VIDEO: भोपाल में शिव बारात के दौरान फैलाई अश्लीलता, छोटे कपड़ो में बार बालाओं को नचवाया, वीडियो देखकर लोगों का फुटा गुस्सा
भोपाल के हबीबगंज इलाके में महाशिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बार बालाएं अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भोपाल, मध्य प्रदेश: भोपाल के हबीबगंज इलाके में महाशिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बार बालाएं अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भीड़ बढ़ाने के लिए इस तरह से बार बालाओं को नचाने की जानकारी सामने आई है.
इस घटना के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @RJBNewsLive नाम एक हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में देख सकते है की किस तरह से बार बालाएं फ़िल्मी गानों पर अश्लील कपड़े पहनकर नाच रही है और लोग आनंद उठा रहे है.ये भी पढ़े:Video: कुर्ला में शिंदे गुट के उम्मीदवार के प्रचार में अश्लील डांस का प्रोग्राम, उद्धव गुट के नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए लगाया आरोप
भोपाल के हबीबगंज में शिव बारात में अश्लीलता फैलाई
भोपाल के हबीबगंज इलाके में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बारात का आयोजन पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह द्वारा किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया है।#Bhopal #Mahashivratri2025 #ViralVideo pic.twitter.com/H58JLk5jsU
— RJB News (@RJBNewsLive) February 28, 2025
बीजेपी नेता ने करवाया था आयोजन
जानकारी के मुताबिक़ शिव बारात में फिल्मी गानों पर बार बालाओं से अश्लील डांस करवाया गया. बताया जा रहा है कि इसका आयोजन बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने करवाया था.
लोगों ने जताई नाराजगी
इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में इस तरह के आयोजन से लोगों ने नाराजगी जताई है. वीडियो में देखा जा सकता है की बार बालाएं छोटे छोटे कपड़े पहनकर फ़िल्मी गानों पर नाच रही है और लोग इनके वीडियो मोबाइल में कैद कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

