Video: कुर्ला में शिंदे गुट के उम्मीदवार के प्रचार में अश्लील डांस का प्रोग्राम, उद्धव गुट के नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए लगाया आरोप
उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से ट्विटर एक्स पर एक अश्लील डांस का वीडियो शेयर किया गया. जिसमें दावा किया गया की ,' शिंदे गुट के उम्मीदवार के प्रचार में ये डांस हुआ.
मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव अभी कुछ ही दिनों में होनेवाले है. जिसको लेकर सभी पार्टियों की ओर से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है. इसी दौरान उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से ट्विटर एक्स पर एक अश्लील डांस का वीडियो शेयर किया गया.
जिसमें दावा किया गया की ,' शिंदे गुट के उम्मीदवार के प्रचार में ये डांस हुआ.बताया जा रहा है की मंगेश कुडाळकर की प्रचार सभा में ये डांस हुआ है. ये भी पढ़े:Video: शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत का श्रीकांत शिंदे पर विवादास्पद बयान, पीएम पर भी साधा निशाना
शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार की सभा में डांस
हा पहा मिंधे गटाच्या कुर्ला विधानसभा उमेदवारचा तथाकथित जनहित प्रचार!
महाराष्ट्राच्या संस्कृतीला कलंकित करणारे!!! pic.twitter.com/ZGhGm5UYe2
— Shivsena UBT Communication (@ShivsenaUBTComm) November 3, 2024
ट्विटर एक्स पर की गई इस पोस्ट पर लिखा गया है ,' मिंधे गुट के कुर्ला विधानसभा के उम्मीदवार की प्रचार सभा देखिये, महाराष्ट्र की संस्कृति को कलंकित करना. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ShivsenaUBTComm नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
इस वीडियो में देख सकते है की स्टेज पर एक डांसर डांस कर रही है और वो काफी अश्लील तरीके का है. कमरिया नाम के किसी भोजपुरी गाने पर ये डांस चल रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. इस कार्यक्रम में देख सकते है बुजुर्ग महिलाएं भी सामने की कुर्सियों पर बैठी हुई है.
कल या परसों से चुनाव का प्रचार शुरू हो जाएगा. लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद अब उद्धव गुट के नेताओं को शिंदे गुट पर निशाना साधने का मौका मिल गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

