देश

Gold and Silver Rates: सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, कीमतें करीब 22,000 रुपए तक घटीं

सोना और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है और दाम करीब 22,000 रुपए कम हो गए हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,29,584 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,21,518 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 8,066 रुपए की कमी को दिखाता है.

Gold and Silver Rates: सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, कीमतें करीब 22,000 रुपए तक घटीं
Gold Rate Updates

मुंबई, 26 अक्टूबर : सोना और चांदी (Gold and Silver) की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है और दाम करीब 22,000 रुपए कम हो गए हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,29,584 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,21,518 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 8,066 रुपए की कमी को दिखाता है. 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,699 रुपए था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 22,197 रुपए कम होकर 1,47,033 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी. सोने और चांदी की कीमतों में कमी की एक वजह वैश्विक स्तर पर तनाव कम होना. हमास और इजरायल युद्ध की समाप्ति ने इसमें और इजाफा किया है. वहीं, दूसरी तरफ वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की बढ़ी हुई आपूर्ति ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बनाने का काम किया है. यह भी पढ़े : Jharkhand: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों में ब्लड चढ़ाने के बाद एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, झारखंड के सिंहभूम जिले से बड़ी लापरवाही आई सामने, स्वास्थ विभाग ने शुरू की जांच

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है और उच्चतम स्तरों से मुनाफावसूली हो रही है. इस हफ्ते कीमतों में 3.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन और व्यापार वार्ता के कारण सेंटीमेंट सर्तक बना हुआ है. आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,18,000 रुपए से 1,25,500 रुपए की रेंज में रह सकती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. सोना की कीमत कम होकर 4,137 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत कम होकर 48.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).