Godhra Fire Breaks: गुजरात के गोधरा शहर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दम घुटने से मौत होने की संभावना

गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. यह हादसा बमरौली रोड स्थित वृंदावन-2 सोसाइटी में घटित हुआ.

Lucknow hospital fire (Photo- Pixabay)

गोधरा, 21 नवंबर : गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. यह हादसा बमरौली रोड स्थित वृंदावन-2 सोसाइटी में घटित हुआ.

स्थानीय निवासियों ने घर से उठते घने धुएं और जलने की गंध महसूस की तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. हालांकि, जब तक आग बुझाई गई और दमकल की टीम घर के अंदर पहुंची, तब तक चारों लोग मृत पाए गए. यह भी पढ़ें : Delhi Snatching Case: जामा मस्जिद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्नैचिंग मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार

प्राथमिक जांच में सामने आया कि घर में आग लगने के दौरान ज्यादा धुआं भर जाने से दम घुटना मौत का कारण बन सकता है. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होगी, लेकिन प्रथम दृष्टया दम घुटने की ओर संकेत करते हैं. घर में आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड