Giriraj Singh on CAA Act: पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सीएए कानून का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा.

Credit - ANI

बेगूसराय, 14 मार्च : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सीएए कानून का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि वे हिंदुओं को गाली दे रहे हैं. बेगूसराय में सांसद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "जब पाकिस्तान में हिंदुओं की बेटी को मंडप से उठाकर लेकर जाते हैं, तब तो इनकी जुबान नहीं खुलती." उन्होंने कहा कि जब किसी पीड़ित को पाकिस्तान में न्याय नहीं मिलेगा, तो वह भागकर हिन्दुस्तान नहीं आएगा, तो कहां जाएगा. यह भी पढ़ें : केरल : मार्गमकली प्रतियोगिता रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार शाजी मृत पाए गए

उन्होंने कहा कि रोहिंगिया को लेकर उनकी जुबान नहीं खुलती, क्योंकि उनका वोट बैंक है. यह तुष्टीकरण नहीं चलेगा. उन्होंने कहा, "जो भारतवंशी पाकिस्तान में तबाह, बर्बाद हुए हैं, अफगानिस्तान में सिख भाई तबाह बर्बाद हुए, उनको सहारा आखिर कौन देगा. भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने उनको सहारा देने के लिए यह कानून बनाया है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड