Ganesh Naik Convoy Video: महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाईक पर नियमों की अनदेखी का आरोप, रांग साइड से काफिला गुजरने पर VIP कल्चर पर उठे सवाल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंत्री का काफिला नियमों को ताक पर रखते हुए उल्टी दिशा में तेज़ी से निकल रहा है, जबकि दूसरी ओर आम लोग घंटों से ट्रैफिक जाम में फंसे हुए थे। इस घटना ने VIP कल्चर और सत्ता के दुरुपयोग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए
Ganesh Naik Convoy Video: महाराष्ट्र के वन मंत्री और पालघर के पालक मंत्री गणेश नाईक एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका काफिला भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए NH-48 गोठबंदर रोड पर गलत दिशा में चलते हुए देखा गया. वीडियो वायरल होने के बाद रांग साइड से काफिले के गुजरने पर लोगों ने VIP कल्चर को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
गणेश नाईक पर नियमों की अनदेखी का आरोप
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंत्री का काफिला नियमों को ताक पर रखते हुए उल्टी दिशा में तेज़ी से निकल रहा है, जबकि दूसरी ओर आम लोग घंटों से ट्रैफिक जाम में फंसे हुए थे. इस घटना ने VIP कल्चर और सत्ता के दुरुपयोग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यह भी पढ़े: Mumbai Traffic Police Advisory: महाराष्ट्र दिवस को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में परेड, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, चेक रूट्स
गणेश नाईक पर नियमों की अनदेखी का आरोप
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस घटना की तीखी आलोचना हो रही है। एक यूज़र ने लिखा, "अगर आम आदमी ऐसा करता, तो उसी वक्त चालान कट जाता. वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, "अब मंत्री जी को वसई-विरार का ट्रैफिक समझ में आएगा.
गणेश नाईक के काफिले पर उठा सवाल
View this post on Instagram
लोगों ने पूछे सवाल
लोगों ने यह भी पूछा है कि क्या मंत्री के काफिले पर कोई कार्रवाई होगी, या एक बार फिर यह मामला दबा दिया जाएगा। इस घटना ने प्रशासनिक निष्पक्षता और कानून की समानता पर भी बहस छेड़ दी है.
विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है और इसे "सत्ता का घमंड" करार दिया है. फिलहाल प्रशासन या मंत्री की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2025 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

