देश

G20 Summit: देश की भलाई के लिए पीएम मोदी करेंगे 10 द्विपक्षीय बैठकें, BRICS और RIC के नेताओं के साथ भी होगी एक मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, अमेरिका और तुर्की सहित 10 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) और रूस-भारत-चीन (आरआईसी) के नेताओं के साथ भी एक बैठक होगी.

G20 Summit: देश की भलाई के लिए पीएम मोदी करेंगे 10 द्विपक्षीय बैठकें, BRICS और RIC के नेताओं के साथ भी होगी एक मीटिंग
पीएम मोदी (Photo Credits: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के दौरान फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, अमेरिका और तुर्की सहित 10 द्विपक्षीय बैठकें (Bilateral Meetings) करेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (BRICS) और रूस-भारत-चीन (RIC) के नेताओं के साथ भी एक बैठक होगी. इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (Raveesh Kumar) ने शुक्रवार को बताया था कि पीएम मोदी जापान के ओसाका (Osaka) शहर में 27 से 29 जून के बीच होने वाले जी-20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री छठी बार इस शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे. वह द्विपक्षीय (चर्चाएं) और बहुपक्षीय बैठकें भी करेंगे. बता दें कि जी-20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है. 19 देश अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका हैं.

उधर, सोमवार को आई एक खबर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे और इस दौरान व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. भारत में हाल में हुए आम चुनावों के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली मुलाकात होगी. ट्रंप ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को फोन पर बधाई दी थी. यह भी पढ़ें- पीएम मोदी जापान के ओसाका में होने वाले जी-20 सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरेश प्रभु होंगे शेरपा

ज्ञात हो कि अमेरिका द्वारा स्टील और अल्यूमीनियम समेत कुछ उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाए जाने के बाद इसके जवाब में भारत ने भी 16 जून को बादाम और अखरोट समेत 28 उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था. ट्रंप प्रशासन ने सामान्य तरजीही प्रणाली (GSP) व्यापार कार्यक्रम के तहत लाभार्थी विकासशील राष्ट्र का भारत का दर्जा खत्म कर दिया था.

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).