बांदीपोरा में लश्कर के 4 आतंकवादी गिरफ्तार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित हाजिन क्षेत्र में सेना व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस को उनके पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, उनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो यूबीजीएल (अंडरब्रेल ग्रेनेड लॉन्च), छह यूबीजीएल ग्रेनेड, 10 एके 47 मैगजीन और एके-47 के 512 राउंड बरामद हुए हैं.
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं गिरफ्तार आतंकवादियों से उनके सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है.
संबंधित खबरें
पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला शख्स गिरफ्तार, ऑपरेशन महादेव से मिले थे अहम सुराग
पहलगाम आतंकी हमले के मददगारों को भी मिले सजा, जापान ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
Operation Mahadev: ऑपरेशन महादेव में सेना को बड़ी कामयाबी, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड 'हाशिम मूसा' ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
\