Coronavirus Attack: गुजरात में कोविड-19 के चार नये मामले, संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची

राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने गांधीनगर में बताया कि अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर और भावनगर से एक-एक मामले सामने आये हैं.

कोरोना का प्रकोप (Photo Credits: IANS)

अहमदाबाद: गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या 43 पहुंच गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि (Jayanti Ravi) ने गांधीनगर में बताया कि अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर और भावनगर से एक-एक मामले सामने आये हैं.

राज्य में कोरोना वायरस के सबसे अधिक, 15 मामले अहमदाबाद से हैं. उसके बाद वडोदरा से आठ, गांधीनगर और सूरत से सात-सात मामले, राजकोट से चार और कच्छ और भावनगर से एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं. यह भी पढ़ें: इंदौर में पांच और व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि, मध्य प्रदेश में कुल 20 लोग संक्रमित

भावनगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो जाने के बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘भावनगर के सरकारी अस्पताल में 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.’’

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू