ओडिशा में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से 4 की मौत, 5 घायल
ओडिशा के ढेंकनाल में एक साप्ताहिक बाजार में रविवार को एक पुरानी राइस मिल की दीवार ढहने से चार सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए
भुवनेश्वर: ओडिशा के ढेंकनाल में एक साप्ताहिक बाजार में रविवार को एक पुरानी राइस मिल की दीवार ढहने से चार सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. घटना में कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घटना में तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर तीनों को बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. जिला प्रशासन ने मलबा हटा लिया और जर्जर दीवार के अन्य हिस्से को तोड़ दिया.
ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल और ओडिशा अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने बचाव एवं राहत कार्य चलाया. ढेंकनाल के कलेक्टर निखिल पवन कल्याण ने कहा, "घायलों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। मैं व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रहा हूं. जो सहायता की जरूरत होगी रेड क्रास और मुख्यमंत्री राहत कोष से मुहैया कराई जाएगी."
संबंधित खबरें
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Odisha Shocker: ओडिशा में चौंकाने वाला मामला, बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
Bhubaneswar Supermarket Fire: भुवनेश्वर के धौली लिंगीपुर के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बचाया; VIDEO
\