Beed Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर! बीड और जालना में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों का संपर्क टूटा, डैम के दरवाजे खोलें; VIDEO
महाराष्ट्र में एक बार फिर वापसी के मानसून ने कहर मचा दिया है. राज्य के बीड और जालना जिले में जोरदार बारिश के कारण कई भागों में बाढ़ जैसे हालत बन गए है.
Beed Heavy Rain: महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक बार फिर वापसी के मानसून ने कहर मचा दिया है. राज्य के बीड (Beed) और जालना (Jalna) जिले में जोरदार बारिश के कारण कई भागों में बाढ़ जैसे हालत बन गए है. नदी, नाले उफान के साथ बहने के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है. इसके साथ ही कई जगहों का यातायात भी प्रभावित हुआ है. बीड जिले के आष्टी, पाटोदा, शिरूर में आधी रात को बादल फटने जैसी जमकर बारिश (Heavy Rain) हुई. जिसके कारण खेत तालाब जैसे नजर आने लगे. सिंदफना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.जिला प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
नदियों के भर जाने की वजह से डैम (Dam) के गेट भी खोले गए है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @SaamanaOnline नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में जोरदार बारिश, बीड और अहिल्यानगर में बाढ़ जैसे हालात, हेलिकॉप्टर से किया गया लोगों को रेस्क्यू; VIDEO
डैम के दरवाजे खोले
बीडमध्ये मध्यरात्रीपासून पावसाचे तांडव, नद्यांना पूर धरणांचे दरवाजे पुन्हा उघडले#heavyrain #Beed pic.twitter.com/RoFoam6Wad
— Saamana Online (@SaamanaOnline) September 22, 2025
लोगों के घरों और दुकानों में घुसा पानी
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने बीड जिले (Beed District) में हालात और बिगाड़ दिए हैं. शिरूर कासार इलाके में तेज बारिश से सिंदफना नदी उफान पर आ गई. नदी का पानी घरों और बाजारों में घुस गया है. कई दुकानों और मकानों में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
जालना जिले में कपास की फसल डूबी
जालना जिले (Jalna District) के धारा, पाथरूड, उमरी, शिवनगर, उखली और शेवली क्षेत्रों में भी देर रात तेज बारिश हुई. कई जगह बादल फटने जैसी स्थिति बनी. नदियां और नाले उफान पर आ गए, वहीं खेतों में पानी भरने से कपास की फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई. किसानों के खेतों में घुटनों तक पानी जमा है जिससे भारी नुकसान की आशंका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2025 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

