Mumbai Five Star Hotel Fire: अंधेरी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित फेयरमोंट होटल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू
Credit-(X,@TamannarGupta)

Mumbai Five Star Hotel Fire: मुंबई के अंधेरी में एक फाइव स्टार होटल में आग लगने की घटना सामने आई है. इस होटल में आग लगने के बाद आसमान में काला धुआं फैल गया और आसपास अफरा तफरी का माहौल रहा. एयरपोर्ट के पास स्थित  फेयरमोंट होटल में ये आग लगी थी. इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. इस आग के बाद कई देर तक होटल के कर्मचारियों में और लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा. इसी आगजनी में किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @TamannarGupta नाम एक हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में देख सकते है की आग के कारण कई ऊपर तक काला धुआं फ़ैल गया था. ये भी जानकारी सामने आई है की होटल की छत पर लगे एसी के कंप्रेसर के फटने की वजह से ये आग की घटना हुई है. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.ये भी पढ़े:Mumbai Fir Video: मुंबई के मरीन लाइन्स में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

अंधेरी के फाइव स्टार होटल में लगी आग