देश

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सहारनपुर पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और 500 अन्य लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी रोग अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. 22-25 नामजद लोगों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Photo Credits: PTI)

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश, 24 जुलाई: सहारनपुर पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और 500 अन्य लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी रोग अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. यह प्राथमिकी मंगलवार को 'भीम आर्मी भारत एकता मिशन' के स्थापना दिवस के उपलक्ष में सदर बाजार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दिल्ली रोड पर स्थित एक आवासीय कॉलोनी में सार्वजनिक सभा के बाद हुई.

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने कहा, "दो दिन पहले एक पार्टी कार्यालय में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ था. हम लगातार पार्टी के पदाधिकारियों के संपर्क में थे और उन्हें पहले से ही चेतावनी दे रहे थे कि इस कार्यक्रम को रोक दें और बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित करना लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करना है. समारोह से एक दिन पहले, हमने पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की, उन्हें नोटिस भी दिया, लेकिन वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह संपन्न किए."

यह भी पढ़ें: महिलाओं के खिलाफ ट्वीट के लिए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर कार्रवाई करे UP पुलिस: महिला आयोग

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसमें चंद्र शेखर और भीम आर्मी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर भारी पुलिस बल और एक पीएसी तैनात की गई थी. पुलिस अधीक्षक (शहर) ने कहा, "लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं किया गया, पूरे समारोह की वीडियोग्राफी की गई है. कुछ लोगों की पहचान उनके वाहन पंजीकरण संख्या के आधार पर हो गई है शेष का पता लगाया जा रहा है. 22-25 नामजद लोगों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).