सांसद संजय राउत के खिलाफ दर्ज केस हो वापस, शिवसेना के नेताओं ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से की मुलाकात

बीजेपी के नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी के मामले में शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ दिल्‍ली के मंडावली थाने में केस दर्ज हुआ है. इस केस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज (Deepti Rawat Bhardwaj) ने दर्ज करवाई है. जिस केस को वापस लेने की मांग को लेकर शिवसेना के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana) से मुलाकात की.