UP: कानपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने वाले 1800 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ FIR, भड़के मुस्लिम बोर्ड ने दिया ये बयान
यूपी में ईद-उल-फितर के मौके पर सड़क पर नमाज पढ़ी गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लिया है. लगभग 1800 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
यूपी में ईद-उल-फितर के मौके पर खुले में या फिर सड़क जाम कर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई थी. लेकिन कानपुर में इस शासनादेश की धज्जियां उड़ाईं गईं. कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लिया है. शहर के अलग-अलग थानों में लगभग 1800 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
सड़क पर नमाज पढ़ने की वजह से शहर के कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई थी. पुलिस ने इसके फोटो और वीडियो भी इकट्ठा कर लिए हैं. वहीं यूपी पुलिस की इस कार्रवाई पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, "पुलिस द्वारा विशेष समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, ऐसा लगता है कि देश केवल एक धर्म का है"
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, "पुलिस द्वारा विशेष समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, ऐसा लगता है कि देश केवल एक धर्म का है"
— News24 (@news24tvchannel) April 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

