देश

लखीमपुर खिरी हिंसा: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, किसानों ने लगाए कई गंभीर आरोप

लखीमपुर खिरी हिंसा: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में रविवार को हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में चार किसानों सहित मारे गए 8 लोगों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आक्रोशित किसानों ने इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Central Home Minister of State, Ajay Mishra) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ हत्या मामला दर्ज करवाया है.

लखीमपुर खिरी हिंसा: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, किसानों ने लगाए कई गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी में हिंसा की एक तस्वीर, फोटो- @karajlahoria97, ट्विटर

लखीमपुर खिरी हिंसा: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में रविवार को हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri  Violence) में चार किसानों सहित मारे गए 8 लोगों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आक्रोशित किसानों ने इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Central Home Minister of State, Ajay Mishra) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ हत्या मामला दर्ज करवाया है.

किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय के बेटे के खिलाफ टिकुनिया में हत्या के अलावा बलवा, हिंस सहित कई अन्य मामलो में मुकदमा दर्ज करवाया है. किसानों ने इस हिंसा में कुल 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परीजनों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, श्रीनिवास बीवी ने ट्विट कर कही ये बात

आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्‍या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. लखीमपुर के तिकुनिया थाने में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, दुर्घटना और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एफआईआर बहराइच नानपारा के जगजीत सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है.

केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी (भाजपा कार्यकर्ताओं) गाड़ियों पर पथराव किया, लाठी-डंडे से वार करना शुरू किया. इसेक बाद उन्हें खींचकर लाठी-डंडों और तलवारों से मारापीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं. उन्होंने गाड़ियों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया.

इसके अजय मिश्रा ने कहा, उन्होंने गाड़ियों में आग लगाई, तोड़फोड़ की. मेरा बेटा कार्यक्रम खत्म होने तक वहीं(कार्यक्रम स्थल) था, उन्होंने जिस तरह से घटनाएं की हैं अगर मेरा बेटा वहां (घटनास्थल पर) होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते.

उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है. हमारे तीन कार्यकर्ता और ड्राइवर मारा गया है. अजय मिश्रा ने कहा, हम इसके खिलाफ एफआईआर कराएंगे, इसमें शामिल सभी लोगों पर धारा 302 का केस लगाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).