Electrocution Shocker: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार दोपहर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. यहां एक बुजुर्ग महिला की हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से करंट लगने से मौत हो गई. समाचार रिपोर्ट के अनुसार, 80 वर्षीय अंगूरी देवी अपने घर की बालकनी पर अपने पोते को बुलाने की कोशिश कर रही थी, तभी गलती से वह 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन तार को छू गई. घटना के बाद महिला के रिश्तेदारों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
घटना रबूपुरा थान क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है. करंट लगते ही महिला के शरीर में आग लग गई. महिला जलती रही लेकिन लोग उसे बचाने की जगह उसका वीडियो बनाते रहे.
नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना
बालकनी में खड़ी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई
देखिए मौत का Live Video pic.twitter.com/a9g6WXI3wf
— Lavely Bakshi (@lavelybakshi) July 29, 2023













QuickLY