Latur: बारिश के कारण फसल हो गई बर्बाद, बुजुर्ग किसान का दिखाई दिया दर्द, लातूर का वीडियो आया सामने; VIDEO

महाराष्ट्र (Maharashtra) में काफी दिनों से बारिश चल रही है. मुंबई (Mumbai) समेत मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण खेती को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है. पहले ही कर्ज में डूबे किसानों का और ज्यादा नुकसान हो गया है.ऐसे में लातूर के एक बुजुर्ग किसान (Old Farmer) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Credit-(X,@NewsPlus_21)

लातूर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) में काफी दिनों से बारिश चल रही है. मुंबई (Mumbai) समेत मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण खेती को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है. पहले ही कर्ज में डूबे किसानों का और ज्यादा नुकसान हो गया है.ऐसे में लातूर के एक बुजुर्ग किसान (Old Farmer) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.ऐसे में लातूर (Latur) के एक बुजुर्ग किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अहमदपुर (Ahmedpur) तहसील के ब्रह्मावाड़ी में रहनेवाले 70 साल के किसान मोतीराम घुगे के खेत में बारिश से आई नदी में बाढ़ के कारण फसल चौपट हो गई है. जिसके कारण वे काफी ज्यादा गुस्से में और बेबस नजर आएं. इस दौरान उन्होंने रोते हुए खेत के पानी में जाने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए है.

इस घटना क वीडियो सोशल मीडिया X पर @NewsPlus_21 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: बैल नहीं मिले, ट्रैक्टर के लिए नहीं थे पैसे.. ऐसे में किसान ने खुद ही हल की जगह खड़े रहकर जोत दिया खेत, महाराष्ट्र के लातूर जिले का इमोशनल वीडियो आया सामने

बारिश से फसल हुई चौपट

बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का किया

इस दौरान बेबस बुजुर्ग किसान (Old Farmer) कह रहे है की ,' अब मैं क्या करूं, सब खत्म हो गया है. इस दौरान उन्होंने अपनी फसलों को बचाने के लिए खेत में दौड़ भी लगाने की कोशिश की. लेकिन एक युवक ने इन्हें रोक लिया. बता दे की मराठवाड़ा (Marathwada) में इस वर्ष बारिश ने काफी ज्यादा कहर मचाया है. जिसके कारण किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है.

महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या सबसे ज्यादा

बता दें की देश में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या (Farmer Suicide) महाराष्ट्र में होती है. कर्ज के कारण और बेमौसम बारिश के कारण और मानसून के दौरान बहुत ज्यादा बारिश के कारण फसलें खराब हो जाती है और खेती करने के लिए जो कर्ज किसान लेते है, वह भी वह चूका नहीं पाते.जिसके कारण उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ता है. हालांकि प्रशासन ने आश्वासन दिया है की जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें नुकसान भरपाई दी जाएगी.

 

Share Now

\