ओडिशा में ED के डिप्टी डायरेक्टर Chintan Raghuvanshi गिरफ्तार, CBI ने 20 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा; खनन कारोबारी से की थी डील
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
ED Officer Chintan Raghuvanshi Arrested: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रघुवंशी ने एक स्थानीय खनन कारोबारी से 50 लाख रुपये की डील की थी, जिसके तहत उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस से हटाने की बात कही गई थी. CBI ने उसे पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया.
चिंतन रघुवंशी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं और वर्तमान में ईडी में तैनात थे. आरोप है कि उन्होंने एक खनन ऑपरेटर से सौदा किया कि अगर वह तय रकम देगा, तो उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से हटा दिया जाएगा.
ये भी पढें: सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में ईडी के उप निदेशक को गिरफ्तार किया
ईडी के डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
CBI arrests Deputy Director of Enforcement Directorate in Odisha, Chintan Raghuvanshi in a bribery case. pic.twitter.com/godQIHBk0E
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2025
CBI ने शुरू की पूछताछ
CBI ने इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया. जैसे ही रघुवंशी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद CBI ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और अब इस पूरे मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है.
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी है, अगर वही ऐसे मामलों में शामिल पाए जाते हैं तो आम जनता का सिस्टम से भरोसा कैसे कायम रह पाएगा?
आगे क्या-क्या खुलासे होंगे?
CBI अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस तरह की डील रघुवंशी ने पहले भी की है या इसमें और अधिकारी शामिल हैं.
सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई एक अहम कदम माना जा रहा है. अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या-क्या खुलासे होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

