Mumbai Maratha Morcha: हजारों की संख्या में मुंबई के मोर्चे में पहुंचने लगे लोग, व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर नहाने को मजबूर प्रदर्शनकारी, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@AlokDub35353469 )

Mumbai Maratha Morcha: मराठा समाज (Maratha Samaj) को ओबीसी में से आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर मनोज जरांगे मुंबई (Mumbai) के आजाद मैदान पर अनशन कर रहे है. आज उनके अनशन का तीसरा दिन है. लेकिन इस दौरान हजारों की संख्या में जो लोग गांवों से और महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोने कोने से इस आंदोलन में पहुंचे है. उनको काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. आंदोलनकारियों का आरोप है की उनके आंदोलन होने के कारण सरकार ने सभी दुकानें बंद कर दी थी. जिसके कारण उन्हें खाने पीने में काफी परेशानी हुई. इसके साथ प्रशासन ने पानी की व्यवस्था भी नहीं की थी. एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें मराठा समाज के लोग सड़क पर टैंकर के पानी से नहाने को मजबूर है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @AlokDub35353469 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mumbai: मराठा आरक्षण आंदोलन में शामिल हुए विदेशी पर्यटक, ‘Ek Maratha, Lakh Maratha’ के नारे लगाते दिखे; देखें VIDEO

सड़क पर नहाने को मजबूर मराठा आंदोलनकारी