News

VIDEO: मुआवजा नहीं मिलने से किसान का बेटा हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा, काफी समझाने के बाद उतरा नीचे, औरैया के भुलाहार गांव में घंटो तक रहा हंगामा

औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के भुलाहार गांव में शुक्रवार की सुबह एक किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ गया. यह देख गांव में हड़कंप मच गया. युवक को समझा बुझाकर उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

VIDEO: मुआवजा नहीं मिलने से किसान का बेटा हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा, काफी समझाने के बाद उतरा नीचे, औरैया के भुलाहार गांव में घंटो तक रहा हंगामा
Credit-(X,@thelucknowtimes)

औरैया, उत्तर प्रदेश:  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ गया. यह देख गांव में हड़कंप मच गया. युवक को समझा बुझाकर उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. किसान का बेटा मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था. इलाहाबाद से मैनपुरी साउथ ईस्ट उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण में राज किशोर के खेत का आंशिक हिस्सा प्रभावित हुआ है. उनका बेटा ओमदत्त शुक्रवार को अपने खेत पर स्थित टावर पर चढ़ गया.उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा पोल लगाने से फसल और जमीन को नुकसान हुआ है, लेकिन पूरा मुआवजा नहीं मिला. बार-बार आवेदन करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. इसके बाद कंपनी के लोगों ने आश्वासन दिया कि उनके खाते में पैसे जल्द डाल दिए जाएंगे. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @thelucknowtimes नाम के हैंडल से शेयर किया है. ये भी पढ़े:VIDEO: Salary नहीं मिलने से परेशान युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस और नगर निगम ने समझाकर नीचे उतारा, भोपाल से वीडियो आया सामने

मुआवजे की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा शख्स

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).