गुरूवार, सितंबर 24, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
Cyclone Arnab Live Tracker: तट के बेहद करीब पहुंचा डीप डिप्रेशन; कलिंगपटनम के पास लैंडफॉल, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट | South Africa vs Australia 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी | South Africa vs Australia 1st ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से होगा वनडे सीरीज का आगाज, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू |
देश

DMart Share Price: 8% टूटने के बाद संभले डीमार्ट के शेयर, हरे निशान पर खुले

Dmart Share Update : डी-मार्ट ने तीन महीने में छह नए स्टोर खोलने की जानकारी दी है. इससे 30 सितंबर 2024 तक इसके कुल स्टोर की संख्या 377 हो गई है.

DMart Share Price: 8% टूटने के बाद संभले डीमार्ट के शेयर, हरे निशान पर खुले

Share Bazar Update : डीमार्ट (Dmart Share Price) की मूल कंपनी ऐवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (Avenue Supermarts Share Price) के शेयर सोमवार को 8 फीसदी तक लुढकने के बाद आज 15 अक्टूबर को हरे निशान पर कारोबार कर रहे है. मंगलवार सुबह 11.10 बजे डीमार्ट के शेयर 0.24% की बढ़त के साथ एनएसई पर 4,193.50 के स्तर पर रहा. दरअसल सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी ने सालाना आधार पर 14.4 फीसदी आय अर्जित की, जो चार साल में सबसे कम है. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 659 करोड़ रुपये रहा जो अनुमानित 812 करोड़ रुपये से काफी कम है. इसके चलते सोमवार को डीमार्ट के शेयरों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, रिटेल चैन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए 5.78 फीसदी की वृद्धि के साथ 659.44 करोड़ रुपये रहा है.

यह भी पढ़ें-बजाज हाउसिंग फाइनेंस शेयर प्राइस आज 6 फीसदी टूटे, पिछले महीने निवेशकों को मिला था 114% का मुनाफा

कंपनी ने एक साल पहले 623.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 14.41 फीसदी बढ़कर 14,444.50 करोड़ रुपये हो गई. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 12,624.37 करोड़ रुपये थी.

वहीँ, सितंबर तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्केट्स का कुल खर्च 14.94 फीसदी बढ़कर 13,574.83 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कुल आय 14.34 प्रतिशत बढ़कर 14,478.02 करोड़ रुपये हो गई.

बता दें कि डी-मार्ट ने तिमाही के दौरान छह नए स्टोर खोले, इससे 30 सितंबर 2024 तक इसके कुल स्टोर की संख्या 377 हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel