बाज नहीं आ रहा Twitter, फिर से भारत के नक्शे के साथ की छेड़छाड़, लोग भड़कें

सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी नए नियमों के अनुपालन को लेकर भारत सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच ट्विटर की वेबसाइट भारत का विरूपित नक्शा दर्शा रही है, जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश दिखाया गया है.

ट्विटर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 28 जून: सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) संबंधी नए नियमों के अनुपालन को लेकर भारत सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच ट्विटर (Twitter) की वेबसाइट भारत (India) का विरूपित नक्शा दर्शा रही है, जिसमें जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) को एक अलग देश दिखाया गया है.

ट्विटर वेबसाइट पर करियर खंड में ‘ट्वीप लाइफ’ शीर्षक के तहत यह स्पष्ट गड़बड़ी नजर आती है. यह दूसरा मौका है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है. इससे पहले उसने लेह (Leh) को चीन (China) का हिस्सा दर्शाया था.

वहीं ट्विटर के इस बर्ताव के बाद देश के लोग इस अमेरिकी कंपनी से काफी खफा हैं. लोग लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से ट्विटर के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. जो कुछ इस प्रकार हैं-

चिड़िया के पर काट दो:

ट्विटर ने फिर से देश का गलत नक्शा दिखाया: 

गौरतलब है कि नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर डिजिटल क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी का भारत सरकार (Government of India) के साथ टकराव चल रहा है. भारत सरकार ने देश के नए आईटी नियमों की जानबूझ कर अनदेखी और अनुपालन में नाकामी को लेकर उसकी आलोचना की है.

नए नियमों के तहत इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच को मध्यस्थ के तौर पर मिली कानूनी राहत समाप्त हो गई है और ऐसे में वह उपयोगकर्ता द्वारा डाली गई किसी भी गैरकानूनी पोस्ट के लिये उत्तरदायी होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\