Delhi Weather Update: बारिश की संभावना के बीच तेज हवा से मिली घने कोहरे से निजात, एक्यूआई भी हुआ ठीक

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह घने कोहरे से लोगों को निजात मिलती दिखाई दी, लेकिन तेज हवाओं के चलते ठंड का असर जरूर देखने को मिल रहा है. रविवार को चली तेज हवा से सोमवार सुबह घने कोहरे से एनसीआर को निजात मिल गई और इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है...

दिल्ली का मौसम

नई दिल्ली, 6 जनवरी: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह घने कोहरे से लोगों को निजात मिलती दिखाई दी, लेकिन तेज हवाओं के चलते ठंड का असर जरूर देखने को मिल रहा है. रविवार को चली तेज हवा से सोमवार सुबह घने कोहरे से एनसीआर को निजात मिल गई और इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है. यहां प्रदूषण में सुधार है. जबकि दिल्ली में एक्यूआई 300 के पार है. मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार 6 जनवरी के दिन एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके चलते मौसम जरूर साफ हो जाएगा और न्यूनतम तापमान भी ऊपर चढ़ेगा लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जिसके चलते लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा. यह भी पढ़ें: Severe Cold in UP: यूपी में कड़ाके की सर्दी, ठंड से बचने के लिए ले रहे लोग आग का सहारा, प्रयागराज में अलाव व्यवस्था की मांग

मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है. 7 जनवरी को घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे ही 8, 9 और 10 जनवरी को भी घना कोहरा एनसीआर में छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आज 6 जनवरी को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा, वहीं 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.

इसके साथ-साथ 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को एक बार फिर एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई है. रविवार को चल रही तेज हवा के चलते एक्यूआई में भी काफी सुधार देखने को मिला है. दिल्ली में अगर बात करें तो एक्यूआई 300 के पार है. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 300 के अंदर ही है और कई जगह ऐसी हैं जहां पर हवा काफी ज्यादा साफ हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड