Delhi: प्रगति मैदान के पास एनकाउंटर में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को दबोचा, दोनों के पैर में लगी गोली

एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दोनो इनामी अपराधियों को गोली लगने बाद इन्हें दबोच लिया. यह एनकाउंटर दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) एरिया के पास हुआ. गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी दिल्ली के टॉप मोस्ट क्रिमिनल्स शामिल हैं.

पुलिस एनकाउंटर में दो इनामी बदमाश दबोचे गए (Photo: ANI)

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) और बदमाशों के बीच गुरुवार तड़के मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों अपराधियों पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर रखा था. घटना गुरुवार तड़के सुबह की बताई जा रही है. एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दोनो इनामी अपराधियों को गोली लगने बाद इन्हें दबोच लिया. यह एनकाउंटर दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) एरिया के पास हुआ. Delhi Horror: छोले-भटूरे की दुकान नहीं चलने से खफा भाईयों ने की प्रतिद्वंदी की हत्या- गिरफ्तार.

गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी दिल्ली के टॉप मोस्ट क्रिमिनल्स शामिल हैं. इनमें रोहित चौधरी और टीटू नाम के अपराधी शामिल हैं. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रोहित और टीटू पर भारी इनामी रकम घोषित कर रखी थी. एनकाउंटर के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़ लिया. इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. क्राइम ब्रांच की टीम से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

दिल्ली पुलिस को कामयाबी:

पुलिस ने बताया कि रोहित चौधरी पर चार लाख और टीटू पर डेढ़ लाख का इनाम घोषित था. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रगति मैदान में अपराधियों की सूचना मिलने के बाद, पुलिस टीम ने भैरों मंदिर के पास जाल बिछाया. पुलिस ने बताया, करीब 5 बजे, एक संदिग्ध कार दिखाई दी, क्राइम ब्रांच की टीम ने कार चालक से वाहन रोकने को कहा. इसपर उसने कार की गति बढ़ा दी, जिससे यह पुलिस की बैरिकेड से टकरा गई. अपराधियों ने कथित तौर पर पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिससे पुलिस को गोली चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड