दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज, बुधवार को 32 डिग्री तक पहुंच गया पारा

राष्ट्रीय राजधानी मे बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा.

Representational Image | ANI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी मे बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है. जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

कल का मौसम, 27 फरवरी 2025: दिल्ली सहित उत्तर भारत में तेज आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, मुंबई में गर्मी; पढ़ें वेदर अपडेट.

राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है. दिल्ली में बुधवार को आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहा.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा