Delhi: 10 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर की खुलेंगी सड़कें, पुलिस बैरिकेड्स, कंक्रीट दीवार हटाने में जुटी

कृषि कानून के खिलाफ बीते 11 महीनों से किसान आंदोलन के बीच टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते बंद सड़क खुलने की खबर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस टिकरी बॉर्डर पर लगी कंक्रीट की दीवार और नुकीली कीलों को हटाने में जुट गई है.

किसान आंदोलन के 11 महीने बाद दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को हटाना शुरू कर दिया है. टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते बंद सड़क खुलने की खबर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस टिकरी बॉर्डर पर लगी कंक्रीट की दीवार और नुकीली कीलों को हटाने में जुट गई है. हालांकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे का उद्देश्य बंद हुई सड़कों पर आवागमन शुरू करना है. दिल्ली में छठे सीरो सर्वे में 'सीरो-पॉजिटिविटी' 97 प्रतिशत पाई गई: सत्येंद्र जैन.

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि, फिलहाल अभी कोई ट्रैफिक मूवमेंट नहीं हो रहा है, बॉर्डर अभी बंद ही है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस शाम से ही जेसीबी की मदद से कंक्रीट की दीवारों, सीमेंट के बैरिकेड्स को हटाने में जुटी हुई है.

यदि दिल्ली पुलिस इन बैरिकेड्स को हटा देती है तो दिल्ली-रोहतक मार्ग खुलने से रोजमर्रा के आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकती है. वहीं अगले 2 से 3 दिन में उम्मीद है कि पुलिस इनको हटा लेगी और इन रास्तों पर गाड़ियां फिर दौड़ने लगेंगी.

हालांकि हाल ही में हरियाणा सरकार के अधिकारी टिकरी बॉर्डर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया था, अधिकारियों ने यह भी देखा था कि जो सड़कें बंद हैं. रास्ता खुलने के बाद लोगों को राहत मिलेगी. पुलिस सूत्रो ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने लिए इस मार्ग पर जो अस्थाई बधाएं (बैरिकेट्स) बनाए थे. उन्हें हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार तक इस मार्ग की एक लेन को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा.

(इनपुट  IANS)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी