CM योगी के नाम से फर्जी ईमेल ID बनाकर की ठगी, दिल्ली पुलिस ने भुवनेश्वर से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साइबर सेल ने सीएम योगी के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली,30 जनवरी: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साइबर सेल ने सीएम योगी के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 2016 में जब योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) यूपी से सांसद थे तब उनके नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी (Fake Email ID)का इस्तेमाल करके पब्लिक सेक्टर्स से पर्सनल फेवर लेने की कोशिश का मामला सामने आया था. मामले में दिल्ली पुलिस ने भुवनेश्वर से फ्रीलांस पत्रकार मनोज कुमार सेठ को गिरफ्तार किया है.
#दिल्ली पुलिस (@DelhiPolice) ने #उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (@myogiadityanath) की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। pic.twitter.com/Egji5egvbo
— IANS Hindi (@IANSKhabar) January 30, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

