Delhi Mayor Election 2024: दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान, इन दिन होगी वोटिंग

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव की तारीख तय हो गई है. ये चुनाव 14 नवंबर को होंगे. दिल्ली नगर निगम की साधारण बैठक में यह मतदान दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा.

Delhi Mayor Election | PTI

Delhi Mayor Election 2024: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव की तारीख तय हो गई है. ये चुनाव 14 नवंबर को होंगे. दिल्ली नगर निगम की साधारण बैठक में यह मतदान दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा, और इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस बार मेयर का पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. MCD एक्ट के अनुसार, हर तीसरे वर्ष मेयर का पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित किया जाता है. पिछले छह महीनों से यह चुनाव लंबित था, और इस बीच सदन में इस मुद्दे को लेकर काफी बहस और हंगामा भी हुआ.

पिछले चुनाव में आप पार्टी का कब्जा

दिल्ली MCD में पिछले चुनाव फरवरी 2022 में हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने शैली ओबेरॉय को मेयर और आले मुहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर नियुक्त किया था. अगले साल यानी 2023 में भी शैली ओबेरॉय और आले मुहम्मद इकबाल को फिर से मेयर और डिप्टी मेयर चुना गया. अब तीसरे कार्यकाल में यह पद अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है.

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए थे. AAP की ओर से महेश खिची को मेयर और रविंदर भारद्वाज को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, बीजेपी की तरफ से किशन लाल को मेयर और नीता बिष्ट को डिप्टी मेयर के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है.

विधानसभा चुनाव से पहले 'सेमीफाइनल'

दिल्ली का मेयर चुनाव विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले होने जा रहा है, इसलिए यह चुनाव AAP और बीजेपी दोनों के लिए सेमीफाइनल की तरह माना जा रहा है. इससे पहले सितंबर में एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम (18वें) सदस्य का चुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी सुंदर सिंह की जीत हुई थी. उस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन इस बार का मेयर चुनाव दोनों पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड