Delhi liquor Scam: ED का दावा, निजी कंपनी ने 31 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने में मदद की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दाखिल दूसरे पूरक आरोपपत्र में एक निजी कंपनी 'चैरिअट प्रोडक्शन्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' का नाम शामिल किया है.

ED (ANI)

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दाखिल दूसरे पूरक आरोपपत्र में एक निजी कंपनी 'चैरिअट प्रोडक्शन्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' का नाम शामिल किया है. कंपनी पर आरोप है कि उसने घोटाले के 31 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने और उसके इस्तेमाल में मदद की. आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए इस कंपनी की सेवाएं ली थीं. यह भी पढ़ें: Delhi liquor scam: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, अगली सुनवाई 18 अप्रैल को

चैरिअट प्रोडक्शन्स मीडिया को धनशोधन निरोध अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है. कंपनी का गठन नवंबर 2013 में हुआ था. इसका प्रवर्तक राजेश जोशी भी इस मामले में आरोपी है. ईडी का दावा है कि कंपनी ने घोटाले के जरिए कमाए गए 31 करोड़ रुपए को ट्रांसफर करने और उसका इस्तेमाल करने के लिए हवाला ऑपरेटरों का इस्तेमाल किया. इससे चैरिअट प्रोडक्शन्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के वेंडरों को आंशिक भुगतान किया गया जिनकी सेवाएं कंपनी ले रही थी.

सूत्रों के अनुसार, ईडी के आरोपपत्र में कहा गया है, आरोपी कंपनी ने आपराधिक तरीके से कमाए गए पैसे में से 31 करोड़ रुपये को ट्रांसफर और इस्तेमाल किया. वे यहीं नहीं रुके. उन्होंने प्रॉपर्टी का एक हिस्सा अपने पास रखा, उसे ट्रांसफर किया और उसका इस्तेमाल किया. इस तरह चैरिअट प्रोडक्शन मीडिया प्राइवेट लिमिटेउ धनशोधन में लिप्त रही है. अदलत ने अभी आरोपपत्र का संज्ञान नहीं लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड