देश

Delhi: उपहार सिनेमा हॉल में लगी आग, याद आई 1997 की घटना, तब 59 लोगों की हुई थी मौत

ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास उपहार सिनेमा हॉल में भीषण आग लग गई है. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंच गई हैं.

Delhi: उपहार सिनेमा हॉल में लगी आग, याद आई 1997 की घटना, तब 59 लोगों की हुई थी मौत
(Photo Credit : ANI)

दिल्ली: ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास उपहार सिनेमा हॉल में भीषण आग लग गई है. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग बुझाने की कोशिश जारी है. वहीं दमकल विभाग का कहना है कि सिनेमा हॉल के अंदर पड़े फर्नीचर में जलकर खाक हो गए है.

थियेटर की बालकनी और एक मंजिल पर लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. दिल्ली दमकल सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार तड़के 4.46 बजे फोन पर उपहार सिनेमाघर में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गईं. गर्ग के मुताबिक, सिनेमाघर में मौजूद सीट, फर्नीचर और कबाड़ में आग लग गई थी, जिस पर सुबह करीब 7.20 बजे काबू पा लिया गया.

बता दें कि इस सिनेमा हॉल में इससे पहले 1997 में आग लगी थी जिसमें 59 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).