Delhi Double Murder Case: दिल्ली के नबी करीम इलाके में डबल मर्डर, पत्नी और प्रेमी की मौत, पति घायल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई. बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है. यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई.
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर (Double Murder) की वारदात सामने आई. बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है. यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई.
मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति आकाश (23), पुत्र पूरण, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली बताया गया है. पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था. इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया. जब आकाश ने देखा कि उसकी पत्नी पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और झगड़ा शुरू हो गया. आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया. यह भी पढ़ें : Delhi-NCR Air Pollution: राजधानी दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 273 तक पहुंचा, कई इलाकों में अत्यधिक खराब स्थिति
घटना के तुरंत बाद शालिनी का भाई रोहित दोनों (आकाश और शालिनी) को एलएचएमसी अस्पताल लेकर गया, जबकि पुलिस ने आशू को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद आशू और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया और आकाश का इलाज जारी है. जांच में सामने आया कि शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी. दोनों के दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी. हालांकि, कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद हुआ था और वह आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी. कुछ समय पहले ही वह आकाश के साथ फिर से रहने लगी, जिससे आशू नाराज था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच विवाद बढ़ा हुआ था. पुलिस ने यह भी बताया कि आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

