VIDEO: दिल्ली में अफ्रीकी फुटबॉल कोच को हिंदी नहीं आने पर BJP पार्षद रेनू चौधरी ने पार्क में सरेआम धमकाया; वीडियो वायरल होने पर लोगों का विरोध!

दिल्ली में एक अफ्रीकी फुटबॉल कोच को हिंदी नहीं आने पर बीजेपी पार्षद रेनू चौधरी ने पार्क में सरेआम धमकाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उनके इस व्यवहार का कड़ा विरोध जताया.

(Photo Credits @mrjethwani)

नई दिल्ली: दिल्ली में एक अफ्रीकी फुटबॉल कोच को हिंदी नहीं आने पर बीजेपी पार्षद रेनू चौधरी (BJP Councillor  Renu Chaudhary) ने पार्क में सरेआम धमकाया.  उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उनके इस व्यवहार का कड़ा विरोध जताया हैं. वीडियो में चौधरी कोच को धमकाते हुए कहा कि कि यदि वह अगले एक महीने में हिंदी नहीं सीखता, तो पार्क से उसे हटा दिया जाएगा.

पार्क में सरेआम दी धमकी

कोच स्थानीय बच्चों को पार्क में ट्रेनिंग दे रहा था. इसी बीच पार्षद पार्क में पहुंची और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कोच से पूछा कि वे भारत में रहते हुए हिंदी क्यों नहीं सीख रहे. उन्होंने कहा, “तुम गंभीर ही नहीं मेरी बात के लिए। सुनकर भी राज़ी नहीं हो। क्यों नहीं सीखी हिंदी? अगर अगले एक महीने में हिंदी नहीं सीखोगे, इसे पार्क छीन लो. उनके इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हुआ है. यह भी पढ़े:  Maharashtra Language Dispute: महाराष्ट्र में भाषा विवाद में 19 वर्षीय किशोर ने की खुदकुशी, तहसीन पूनावाला ने की कार्रवाई की मांग

बीजेपी पार्षद रेनू चौधरी ने कोच को धमकाया

आठ महीने पहले हिंदी सिखने की थी चेतावनी

चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने यह मुद्दा आठ महीने पहले भी उठाया था। उन्होंने कहा, “यहां का पैसा खा रहे हो तो मुँह में भी हिंदी बोलना सीखो।” उन्होंने यह भी बताया कि पहले उन्होंने कोच को तब अनुमति दी थी, जब निवासियों ने कहा कि वह उनके बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं।

सोशल मीडिया पर नाराज़गी

रेनू चौधरी के इस व्यवहार से सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज़ दिखे। एक यूजर ने लिखा, “ये हर दिन नई नीचाइयाँ छू रहे हैं! हमने खुद को कितना गिरा दिया है. बताना चाहेंगे कि रेनू चौधरी बीजेपी से पूर्वी दिल्ली के पटपर्गंज वार्ड नंबर 197 की पार्षद हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

'Party Animals' Trailer Out: यूडली फ़िल्म्स की कॉमेडी फिल्म 'पार्टी एनिमल्स' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Maharashtra: राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि