Delhi Pollution: छठ पूजा के लिए यमुना नदी से हटाई जा रही जहरीली झाग, दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी ने तैनात की 15 नाव
यमुना नदी से झाग हटाने का काम शुरू (Photo Credits: ANI)

छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी ने यमुना नदी से जहरीले झाग को हटाने का काम शुरू किया है. इसके लिए आज 15 बोट का इस्तेमाल किया जा रहा है और साथ ही पानी का छिड़काव कराया जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से छोड़े जाने वाले सीवर के अशोधित पानी में फॉस्फेट और सर्फेक्टेंट की उपस्थिति नदी में झाग का एक प्रमुख कारण है.