Delhi Accident: पाताल लोक पहुंच गई गाड़ी! सड़क में धंस गई चलती हुई कार, किस्मत से टला बड़ा हादसा (Watch Video)
Representative Image Created Using AI

Delhi Accident: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. सड़क धंसने से वहां एक गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें चलती हुई कार समा गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली में सड़कों की हालत बदतर होती जा रही है. कुछ साल पहले बनी सड़कें अब जगह-जगह धंसने लगी हैं, जिससे लोगों की जान पर खतरा मंडराने लगा है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और सड़क मरम्मत का काम शुरू किया गया.

लोगों ने सरकार से सवाल किया है कि क्या यही हैं वे "लंदन जैसी सड़कें" जिनका वादा किया गया था?

ये भी पढें: Wildlife Trafficking: दिल्ली एयरपोर्ट पर जिंदा सांप, छिपकली और मकड़ियों की तस्करी, बैंकॉक से पहुंचे थे भारत, कस्टम विभाग ने किया 3 को गिरफ्तार (Watch Video)

सड़क में धंसी चलती कार