Wildlife Trafficking: दिल्ली एयरपोर्ट पर जिंदा सांप, छिपकली और मकड़ियों की तस्करी, बैंकॉक से पहुंचे थे भारत, कस्टम विभाग ने किया 3 को गिरफ्तार (Watch Video)
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली एयरपोर्ट से छोटे रेंगनेवाले वन्यजीवों की तस्करी करनेवाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बैंकॉक से 22 सांप, 23 छिपकलियां और इसके साथ ही कई वन्यजीवों को इन्होने लाया था.
दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली एयरपोर्ट से रेंगनेवाले वन्यजीवों की तस्करी करनेवाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बैंकॉक से 22 सांप, 23 छिपकलियां और इसके साथ ही कई वन्यजीवों को इन्होने लाया था. यह बात सामने आई है कि इस कीट को भारत लाया गया था. बैग की जांच करने पर इसका खुलासा हुआ.बैंकॉक से आए एक यात्री के बैग की जांच के दौरान वन्य जीव तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है.
एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तीन भारतीयों को अवैध विदेशी वन्य जीव लाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि बॉक्स में भरकर इन्हें लाया गया था. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Mumbai Airport Gold Smuggling: तीन अंडरवियर पहनकर कर रहा था सोने की तस्करी, आईडिया देखकर कस्टम अधिकारी भी हुए हैरान, मुंबई एयरपोर्ट की घटना
दिल्ली एयरपोर्ट पर वन्यजीवों की तस्करी
दिल्ली
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़ किया। तीन भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध रूप से विदेशी वन्यजीवों की तस्करी कर रहे थे। ये यात्री बैंकॉक से फ्लाइट AI 303 से रात 1.35 बजे पहुंचे थे, और उनके चेक-इन बैग से विदेशी जीव… pic.twitter.com/tXrsORFgKx
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 24, 2025
बैंकॉक से पहुंचे थे दिल्ली
बताया जा रहा है कि तीनों यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 303 से बैंकॉक से दिल्ली आए थे. इसी बीच उनकी जांच की गई. उनके बैग में अलग-अलग प्रजाति के रेंगनेवाले जीव मिले. कस्टम विभाग द्वारा जब्त किए गए वन्यजीवों में विभिन्न प्रजातियों के कई सांप थे. इनमें से 5 कॉर्न स्नेक, 8 मिल्क स्नेक और 9 बॉल पायथन हैं. इसके अलावा छिपकलियों की कई अलग-अलग प्रजातियां भी जब्त की गईं.
बॉक्स में थी विभिन्न छिपकलियां और मकड़ियां
इन छिपकलियों में 4 बियर्डेड ड्रेगन, 7 क्रेस्टेड गीको, 11 कैमरून छोटा गीको और एक गीको शामिल हैं.इसके अलावा, कई अन्य वन्यजीव इनके पास पाएं गए. इनमें से 14 कीड़े और एक मकड़ी भी बरामद की गई है. ऐसे में कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी को नाकाम कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

