देश

'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' को होस्ट कर चुकी हैं नीलम शर्मा, दूरदर्शन के इस लोकप्रिय चेहरे को ऐसे दी गई श्रद्धांजलि

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा ने शनिवार को दुनिया से अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कैंसर का इलाज करवा रही थी. 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों को होस्ट कर चुकी नीलम दूरदर्शन का प्रमुख चेहरा थी. वह पिछले 20 सालों से डीडी न्यूज (DD News) के साथ जुड़ी हुई थी.

'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' को होस्ट कर चुकी हैं नीलम शर्मा, दूरदर्शन के इस लोकप्रिय चेहरे को ऐसे दी गई श्रद्धांजलि
नीलम शर्मा (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा ने शनिवार को दुनिया से अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कैंसर का इलाज करवा रही थी. 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों को होस्ट कर चुकी नीलम दूरदर्शन का प्रमुख चेहरा थी. वह पिछले 20 सालों से डीडी न्यूज (DD News) के साथ जुड़ी हुई थी. उनके निधन पर कई नेताओं ने भी शोक जताया है.

मिली जानकारी के मुताबिक नीलम का इलाज दिल्ली से सटे नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. दूरदर्शन ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिये नीलम शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर ने संगठन की ओर से शर्मा के निधन पर शोक जताया-

प्रसार भारती के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने अपनी तेजस्विनी को खो दिया’’

यह भी पढ़े- दूरदर्शन के पत्रकार राजेश शर्मा का नहर में मिला शव, 4 दिन से थे लापता

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया याद-

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दी श्रद्धांजलि-

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जताया दुख-

आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नीलम शर्मा को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था. इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था. उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2019 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).