Cyclone Michaung Live Tracker Map on Windy: मैप पर देखें लाइव कैसे तेजी से आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान मिचौंग, जारी किया गया भारी बारिश का रेड अलर्ट
Representative Image | Photo: PTI

Cyclone Michaung Live Tracker Map on Windy: तमिलनाडु के राजधानी चेन्नई में कई इलाकों में तूफान के साथ भारी बारिश हुई है. 3 दिसंबर यानी रविवार की रात से हो रही भारी बारिश के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए और जलभराव हो गया. चक्रवाती तूफान मिचौंग के तट के करीब पहुंचने के कारण चेन्नई के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. चक्रवात मिचौंग के 5 दिसंबर को तटीय आंध्र में टकराने की आशंका है. चक्रवात बंगाल की खाड़ी में बन रहा है और संभवतः 4 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर जाएगा. यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, भारी बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर परिचालन ठप.. कई उड़ानों पर पड़ा असर

Windy पर देखें चक्रवाती तूफान मिचौंग का लाइव ट्रैकर मैप-