मुंबई: आर्थर रोड जेल में 77 कैदी व 26 पुलिसवालों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का मामला, राज्य की 8 जेलों में आने जाने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
वहीं गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जेल में कैदियों के साथ पुलिस वालों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बारे में कहा कि हो सकरा है कि सब्जियों और दूध की आपूर्ति करने वाले लोगों के माध्यम से जेल में कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मामले सामने आए हैं
मुंबई: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirsu) की चपेट में एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद 77 कैदी और 26 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके एक एक दिन बाद गृह गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने राज्य की 8 जेलों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया है. किसी को भी बाहर से अंदर आने की इजाजत नहीं है. वहीं गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जेल में कैदियों के साथ पुलिस वालों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बारे में कहा कि हो सकरा है कि सब्जियों और दूध की आपूर्ति करने वाले लोगों के माध्यम से जेल में कोरोना संक्रमण (कोविड-19 ) के मामले सामने आए हैं.
बता दें कि महाराष्ट्र दूसरे अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे ज्यादा इस महामारी की चपेट में हैं. इसके पहले कई पुलिस वाले इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. वहीं कोविड-19 से चार पुलिस के जवानों की मौत हो चुकी है. यह भी पढ़े: मुंबई में कोरोना का कहर: आर्थर रोड जेल में 77 कैदियों सहित 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित
We kept 8 jails including Arthur Road Jail in complete lockdown. No one was allowed to go/enter from outside. But maybe through people who supply vegetables&milk acted as carriers of #COVID19: Maharashtra HM Anil Deshmukh on 77 inmates&26 police personnel test #COVID19 positive pic.twitter.com/gL0Mm1HIfa
— ANI (@ANI) May 8, 2020
बता दें कि देश में लॉकडाउन घोषित होने के बाद कोरोना वायरस के महामारी के चलते राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के अलग अलग जेलों से भीड़ कम करने के लिए राज्य की छोटे और बड़ी जेलों से बड़े पैमाने पर उन कैदियों को पेरोल पर घर जाने की इजाज दी गई है. जिनके ऊपर छोटे अपराध हैं. और उन्हें कम समय की सजा हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

