देश

Cloudburst hit Uttarakhand: उत्तराखंड में बादल फटा, मुख्यमंत्री धामी ने कुमालता मालदेवता में प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर के सरखेत गांव में शनिवार को बादल फटने से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून सहित गढ़वाल संभाग में भारी बारिश के बाद हुई तबाही को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है.

Cloudburst hit Uttarakhand: उत्तराखंड में बादल फटा, मुख्यमंत्री धामी ने कुमालता मालदेवता में प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
Photo Credit: ANI

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर के सरखेत गांव में शनिवार को बादल फटने से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून सहित गढ़वाल संभाग में भारी बारिश के बाद हुई तबाही को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है. धामी ने कहा, "हमारी आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ की टीमें और प्रशासन के अन्य अधिकारी उन इलाकों में मौजूद हैं जहां रात भर भारी बारिश हुई थी. मैं भी बचाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं." यह भी पढ़े: कांग्रेस का नीतीश, तेजस्वी से कानून मंत्री विवाद पर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह

उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायपुर प्रखंड में शनिवार सुबह  बादल फटा, रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में शनिवार सुबह 2.45 बजे स्थानीय लोगों ने बादल फटने की सूचना दी. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने का भी निर्देश दिया.

एसडीआरएफ ने कहा, "गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है, और पास के एक रिसॉर्ट में शरण ली"

"कल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण देहरादून में प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से गुजरने वाली तमसा नदी ने विकराल रूप ले लिया है. इससे माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर महादेव का संपर्क टूट गया है. मंदिर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने कहा, "भगवान की कृपा से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).