Earthquake In Amravati District: अमरावती जिले में नागरिकों ने महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता
Credit -File Photo

Earthquake In Amravati District: महाराष्ट्र के अमरावती में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इसकी  तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है. अमरावती जिले के कई तहसीलों और गांवों में नागरिकों ने भूकंप के झटके महसूस किए है. जिले के चिखलदरा, अंजनगांव सुर्जी, अचलपुर में नागरिकों ने भूकंप के झटके महसूस किए. हालांकि कही पर नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन भूकंप को लेकर नागरिकों में डर बैठ गया है. जानकारी के मुताबिक़ भूकंप के झटके दोपहर लगभग 1 बजकर 37 मिनट पर महसूस किये गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. बता दें की कुछ महीने पहले नागपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. ये भी पढ़े:Earthquake In Nagpur: नागपुर जिले में फिर भूकंप के झटके, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 2.7 रही

अमरावती जिले में भूकंप के झटके