Mumbai Pigeon Feeding Row: BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में कबूतरों को दाना डालने के लिए शहर के 4 नए स्थानों पर दो घंटे की मिली अनुमति
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पशु प्रेमियों की मांग और बॉम्बे हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर लगे प्रतिबंध में ढील दी है. अब शहर के चार नए चयनित स्थानों पर केवल सुबह 7 बजे से 9 बजे तक, यानी दो घंटे के लिए, कबूतरों को दाना डाला जा सकेगा.
Mumbai Pigeon Feeding Row: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने पशु प्रेमियों की मांग और बॉम्बे हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर लगे प्रतिबंध में ढील दी है. अब शहर के चार नए चयनित स्थानों पर केवल सुबह 7 बजे से 9 बजे तक, यानी दो घंटे के लिए, कबूतरों को दाना डाला जा सकेगा.
BMC का अंतरिम फैसला
यह व्यवस्था अंतरिम है और हाई कोर्ट द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट तथा कोर्ट के अंतिम फैसले तक लागू रहेगी. बीएमसी को इस मुद्दे पर 9,779 से ज्यादा सुझाव, शिकायतें और आपत्तियां मिली थीं, जिनमें कबूतरखानों की सफाई, बंद करने और नियंत्रित खिलाने की मांग शामिल थी. यह भी पढ़े: Dadar Kabutarkhana Video: कोर्ट के आदेश पर BMC ने सील किया था दादर कबूतरखाना, जैन समुदाय की भीड़ ने तोड़ा कवर, जबरन खोला कबूतरों को दाना डालने का स्थान; देखें वीडियों
कबूतरों को दाना डालने के नए केंद्र:
-
दक्षिण मुंबई: वर्ली जलाशय (जी/नॉर्थ वार्ड)
-
पश्चिमी उपनगर: लोखंडवाला बैक रोड, वर्सोवा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास, अंधेरी वेस्ट
-
पूर्वी उपनगर: पुराने एरौली-मुलुंड ऑक्टोई नाका, एरौली-मुलुंड लिंक रोड, मुलुंड
-
उत्तरी मुंबई: गोराई मैदान, बोरिवली वेस्ट
बीएमसी की शर्तें:
-
खाना केवल सुबह 7 से 9 बजे तक दिया जा सकेगा.
-
संगठनों को पहले अनुमति लेनी होगी और क्षेत्र की सफाई की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी.
-
ट्रैफिक या आवासीय क्षेत्रों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.
-
सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक स्थान पर सूचना पट्टिका लगाना अनिवार्य है.
क्यों लगाया गया बैन
मुंबई में कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया क्योंकि कबूतरों के मल से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं, जैसे फेफड़ों की बीमारियाँ और वायु प्रदूषण। बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के बाद कोर्ट ने मुंबई में कबूतरों को दाना खिलाने पर रोक लगा दी थी.