Chandigarh Mayor Resigns: चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा, SC में आज होनी है सुनवाई

चंडीगढ़ के नए मेयर मनोज सोनकर (Manoj Sonkar) ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Chandigarh Mayor Resigns | PTI

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. इस बीच अब चंडीगढ़ के नए मेयर मनोज सोनकर (Manoj Sonkar) ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंडीगढ़ में हाल ही में हुए मेयर के चुनाव को लेकर खूब हंगामा देखने को मिला था. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी की जीत को फर्जी बताया जा रहा है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी पर धोखाधड़ी से अपना मेयर बनाने का आरोप लगाया था. चुनाव में धांधली की बात को लेकर AAP ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है.

मेयर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई से पहले मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने इसकी की पुष्टि है. इस बीच आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के तीन पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावट और गुरचरण काला बीजेपी में शामिल हो गए हैं. चंडीगढ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मेयर अरुण सूद ने बीजेपी में तीनों पार्षदों को शामिल करवाया.

पंजाब के मेयर चुनाव में कथित धांधली के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पहली सुनवाई में मेयर के कामकाज पर रोक लगाने के साथ ही, तमाम चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी और बैलट पेपर को सील करने का आदेश दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट