BSF ने बॉर्डर आउट पोस्ट के पास एक भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी सिम कार्ड के साथ एक मोबाइल फोन जब्त

पंजाब (Panjab) के फिरोजपुर से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शुक्रवार को एक युवक को जासूसी करने के संदेह पर हिरासत में लिया है. युवक की उम्र 21 साल के आसपास बताई जा रही है...

सीमा सुरक्षा बल (Photo Credit- IANS)

चंडीगढ़:  पंजाब (Panjab) के फिरोजपुर से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शुक्रवार को एक युवक को जासूसी करने के संदेह पर हिरासत में लिया है. युवक की उम्र 21 साल के आसपास बताई जा रही है और उससे बीएसएफ और अन्य एजेसिंयो द्वारा पूछताछ की जा रही है. युवक के पास से पाकिस्तानी फोन नंबरों के साथ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. जांचकर्ताओं ने कहा कि हिरासत में लिए गए युवक का सोशल मीडिया अकाउंट इस्लामिक समूहों से उसके संबंध दर्शाता है.

फिरोजपुर यहां से करीब 275 किलोमीटर दूर है. गौरतलब है कि पुलवामा के पास गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे. इस आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 जवान शहीद हुए थे.

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमला: सीआरपीएफ के 40 ताबूतों में शहीदों के शव देख बीएसएफ जवान को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

इस आतंकी हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है. पुलवामा हमले के बाद श्रीनगर तथा घाटी के अन्य इलाके में हाई अलर्ट है. पूरी घाटी में सुरक्षा प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों तथा बंकरों के बाहर किसी भी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट