Blood not meant for Sale: अब खून के लिए नहीं चुकानी होगी अधिक कीमत, सप्लाई और प्रोसेसिंग फीस के अलावा नहीं देना होगा कोई चार्ज
Representational Image | Pixabay

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने रक्त इकाइयों (Blood Units) पर सप्लाई और प्रोसेसिंग खर्च को छोड़कर सभी शुल्कों पर प्रतिबंध लगा दिया है. अस्पतालों और प्राइवेट ब्लड बैंक में ब्लड देने के बदले मोटी रकम वसूलने वालों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार के इस नए फैसले के तहत ब्लड बैंक या अस्पताल से खून लेने पर अब सप्लाई और प्रोसेसिंग शुल्क के अलावा किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा. सरकार ने यह निर्देश इस बाबत जारी किया है कि खून बेचने के लिए नहीं होता है. समूचे भारत के ब्लड बैंक को यह एडवाइजरी जारी कर दी गई है.