Blast in West Bengal: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की जनसभा से पहले बंगाल में ब्लास्ट, 3 की लोगों मौत
(Photo Credit : Twitter/ANI)

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार देर रात धमाका हो गया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में आज टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा है. जनसभा से पहले शुक्रवार देर रात राजकुमार के घर में विस्फोट हो गया.