BJP ने ‘पापंजी’ का चेहरा पीएम मोदी से मिलता-जुलता होने का लगाया आरोप, 31 दिसंबर को होगा पुतले का दहन

‘कोचीन कार्निवल’ के आयोजक बुधवार को उस 'पापंजी' के चेहरे को फिर से बनाने पर सहमत हो गए जिसको लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे से मिलता-जुलता है.

पप्पनजी का पुतला व पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit : Twitter)

कोच्चि, 29 दिसंबर: प्रत्येक वर्ष नये साल के मौके पर बंदरगाह शहर कोच्चि में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव ‘कोचीन कार्निवल’ के आयोजक बुधवार को उस 'पापंजी' के चेहरे को फिर से बनाने पर सहमत हो गए जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे से मिलता-जुलता है. ‘पापंजी’ एक बूढ़े व्यक्ति का विशाल पुतला होता है. BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा- मनमोहन सिंह को पीएम और मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाकर गांधी परिवार ने कार्यकर्ताओं के साथ किया छल

फोर्ट कोच्चि के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस मैदान पर विरोध प्रदर्शन किया जहां 'पापंजी' का ढांचा बनाया जा रहा था. सोशल मीडिया पर 'पापंजी' की तस्वीर यह कहते हुए साझा की गई कि यह प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे से मिलती-जुलती है.

नए साल का स्वागत करने के लिए प्रसिद्ध फोर्ट कोच्चि समुद्र तट पर 'पापंजी' का दहन 31 दिसंबर की मध्यरात्रि में एक प्रमुख कार्यक्रम होता है, जो गुजरते साल के भार को समाप्त करने और नये साल की शुरुआत का प्रतीक होता है.

कोचीन कार्निवल कमेटी के एक पदाधिकारी ने कहा, "सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि कोचीन कार्निवल कमेटी में सभी दलों और धर्मों के लोग शामिल होते हैं. उन्होंने कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध की आवाज उठाने के बाद हमने पुतले के चेहरे पर से छवि को हटा दिया है. अब, हम सभी कार्निवल मनाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं.’’

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि कार्निवाल कमेटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनसे माफी मांगी है. भाजपा एर्नाकुलम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के एस शैजू ने आरोप लगाया कि यह कार्निवल समिति में "कुछ निहित स्वार्थों की करतूत" थी जो लोकप्रिय कार्यक्रम में गड़बड़ी उत्पन्न करना चाहते थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड