छपरा में ट्रेन की बोगी में लगाई आग (Photo Credits: Twitter)
Agnipath Scheme Protest: सेना भर्ती 'अग्निपथ' योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बिहार के छपरा में युवाओं ने ट्रेन की बोगी में आग लगा दी. वहीं कैमूर जिले में विरोध की आग बढ़ती जा रही है. यहां भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में सेना की तैयारी करने वाले छात्रों ने बवाल काटा. भभुआ पटना इंटरसिटी ट्रेन के अंदर भी आग लगा दी गई. आरा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने काफी तोड़फोड़ की है. यहां मौजूद रेलवे के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई है.
बिहार : सेना भर्ती 'अग्निपथ' पर फूटा युवाओं का गुस्सा, छपरा में ट्रेन की बोगी में लगाई आग#AgnipathRecruitmentScheme #AgnipathScheme #Agnipath pic.twitter.com/AQ1o9malG0
— News24 (@news24tvchannel) June 16, 2022












QuickLY